Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2020

Jamun (Black Berry) - Health Benefits | जामुन और स्वास्थ्य लाभ

छठ पूजा के तथ्य और महत्व (Chhath Puja facts and importance)

छठ पर्व कार्तिक मॉस के शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि को मनाया जाने वाला हिन्दू धर्मावलम्बियों का पर्व  है | सूर्य देव समर्पित यह अनुपम पर्व मुख्यतः बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कई इलाकों में मनाया जाता है | यह पर्व इन प्रांत वासियों का सबसे बड़ा पर्व और इनकी संस्कृति का प्रतीक है | आप कह सकते हैं यह एक मात्र ही ऐसा पर्व है जो बिहार या भारतवर्ष में वैदिक काल से ही मनाया जा रहा है | इस पर्व का वर्णन ऋषियों द्वारा लिखी गई ऋग्वेद में सूर्य पूजा और उषा पूजन में मिलता है |  धीरे - धीरे यह त्यौहार प्रवासी भारतीयों के साथ आज विश्वविख्यात हो गया है | छठ पूजा सूर्य देव की बहन छठी  को समर्पित है | इस पूजा का उद्देश्य उनको पृथ्वी पर  जीवन बहाल करने के लिए धन्यवाद और शुभकामनाये देने का अनुरोध है |  छठ पूजा में कोई मूर्ति पूजा शामिल नहीं  है |  इस पर्व के अनुष्ठान बड़े कठोर हैं और चार दिन की अवधि में मनाये जाते हैं | इसमें पवित्र स्नान, बिना जल के उपवास, लम्बे समय तक पानी में खड़े रहना, प्रसाद प्रार्थना और अर्घ्य देना है |  इस में मुख्य उपासक महिलाये ही होती हैं जिन्हे " पर्वातिन &qu